अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों को आ रही समस्याओं पर किया विचार विमर्श
- News Team Live
- Mar 10, 2022
- 1 min read
डबवाली आज दिनांक 10.03.2022 को अनुबंधित विधुत कर्मचारी संघ हरियाणा-2061 ( संबंधित भारतीय मजदूर संघ ) की सब यूनिट डबवाली की कार्यकारिणी की गेट मिटिंग सब यूनिट अध्यक्ष / स्टेट कार्यकारिणी सदस्य श्री चरणजीत वर्मा जी की अध्यक्षता में हुई । जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन के सदस्यता अभियान के तहत एक एक अनुबंधित विधुत कर्मचारी साथी को संगठन की रिति-निति से अवगत करवाकर संगठन के साथ जोड़ना था। इसके साथ साथ अनुबंधित कर्मचारी साथियों को आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया व फरवरी -2022 की सैलरी समय पर ना आने के कारण निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।जिसमें मुख्य रूप से जिला सह-सचिव जसवंत सिंह व डबवाली यूनिट के अध्यक्ष सुखविंदर गोदारा ने भाग लिया और संगठन की उपलब्धियों के बारे में सभी साथियों को जानकारी दी।
आज की इस गेट मिटिंग में सब यूनिट उपाध्यक्ष नेकी राम, सब-यूनिट प्रैस सचिव सुनील पटेल, संगठनकर्ता सुरेंद्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य भागा राम जी , जसवंत सिंह, राहुल, सुरेंद्र सिंह, प्रहलाद, मंगलदीप जोशी, अरविन्द कुमार, मलकीत, धनराज, शाम लाल, वकील, सचिन,पवन, बलविंदर,संदीप , सुनील व नारी शक्ति व सभी जुझारू अनुबंधित कर्मचारी साथियों ने बढ चढकर भाग लिया।

Comments