Breaking News
top of page

अब्बु शहर गांव हाइवे पर पक्का मोर्चा आज चौथे दिन जारी रहा व सिंचाई खालो का निर्माण करवाया बंद

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live

*Date :- 5.3.2022*


*अब्बु शहर गांव हाइवे पर पक्का मोर्चा आज चौथे दिन जारी रहा*


*मोर्चे पर आज दुष्यंत खट्टर का पुतला किया दहन*


*दोपहर बाद अंडरपास व सिंचाई खालो का निर्माण करवाया बंद

*


*मोर्चे पर कल सांसद सुनीता दुग्गल और प्रधानमंत्री मोदी का फूंकेगे पुतला*



भारतमाला नेशनल हाईवे में अवार्ड तत्काल खातों में डालने, रस्ते, खाल की मांग को लेकर आज चौथे दिन गांव अबूबशहर हाईवे पर पक्का मोर्चा जारी रहा है। आज सुबह मोर्चे पर दलाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट रमेश दलाल पहुंचे। दलाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की किसानों की मुआवजे की लड़ाई मजबूती से उच्च न्यायालय में लड़ रहा हूं और 2013 भूमि अधिग्रहण के कानून के अनुसार बाजार भाव से चार गुना मुआवजे के पक्ष में माननीय न्यायालय फैसला देगा ऐसा हमें विश्वास है। मोर्चा पर आंदोलनरत किसानों ने कहा कि आज दोपहर को सैकड़ों किसानों नौजवानों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन किया है। फगोडि़या ने कहा कि एक तरफ तो उपखंड अधिकारी एनएचआई व वीआरसी कंपनी के कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचकर कह रहे हैं की किसानों की मांग के अनुसार सिंचाई खाल बनाए जाएंगे, किसानों के कृषि के साधन कंबाइन ट्रैक्टर ट्रॉली को ध्यान में रखकर अंडर पास बनवाए जाएंगे और दूसरी तरफ वहीं खेतों में 4 फुट चौड़ाई और 4 फुट ऊंचाई के सिंचाई खाल जा रहे हैं। अंडरपास छोटे बनाए जा रहे हैं जिसमें से कृषि के साधन नहीं निकल सकते। शासन प्रशासन के दोगले व्यवहार से आक्रोशित किसानों ने दोपहर बाद अलीका गांव में पहुंचकर अंडर पास का निर्माण रुकवाया और उसके बाद सैकड़ों किसान नौजवानों ने गांव डबवाली में सिंचाई खालो का निर्माण रुकवाया और उपखंड अधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर कहा की एनएचआई और वीआरसी कंपनी किसानों को गुमराह करने का प्रयास ना करें। सरकार से संवाद कर ड्राइंग में बदलाव करे और बाकी अवार्ड खातों मेंआने से पहले निर्माण नहीं होगा तो उपखंड अधिकारी ने फिर आज आश्वस्त किया कि मंगलवार को एनएचआई की चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक होगी और जब तक फैसला नहीं आता निर्माण नहीं करेंगे। जिसके बाद वापस किसान धरना स्थल पर पहुंचे। फगोडि़या ने कहा कि जब तक रस्ते खाल नहीं दिए जाएंगे भूमिगत पाइप लाइन मकानों पेड़ों का मुआवजा नहीं आएगा वह तमाम अनियमितताएं दूर नहीं होगी तब तक जोरदार विरोध जारी रहेगा इसी विरोध स्वरूप कल सांसद सुनीता दुग्गल और प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंकेगें और कल फिर अगर जबरन निर्माण किया गया तो सैकड़ों किसान नौजवान फिर खेतों में जाएंगे और एकजुट होकर निर्माण बंद करवाएंगे आज मोर्चे पर काॅ राकेश फगोडि़या,निशांत भाभूं, दयाराम उलाणिया,मोहनलाल भाभू ,राजीव घोडे़ला, सुशील खिचड़, छोटू राम कड़वासरा, अलीका सरपंच बल करण सिंह, मनप्रीत कंबोज और सैकड़ों किसान नौजवान उपस्थित रहे।


Opmerkingen


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page