अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद मोहाली में इकट्ठा हुए समर्थक
- News Team Live
- Mar 18, 2023
- 1 min read

मोहाली :
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल के खिलाफ लिए गए एकशन के बाद मोहाली में उनके समर्थक इकट्ठा हो गए हैं। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल को जालंधर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मोहाली में इकटठा हुए उनके समर्थकों को रोकने के लिए पहुंचे पुलिस बल के साथ निहंग सिंहों की धक्कामुक्की भी हुई है। बता दें कि आज अमृतपाल सिंह को जालंधर के शाहकोट में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतपाल सिंह को अजनाला कांड में चल रही जांच के मामले में गिरफ्तार किया है। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर पुलिस की 60 गाड़ियां पहुंची हुई थीं।
Comentarios