Breaking News
top of page

आर्य समाज में रामनवमी पर हवन यज्ञ आयोजित -''होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से''

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live

डबवाली।


शहर की अग्रणी संस्था आर्य समाज की ओर से रविवारीय साप्ताहिक हवन यज्ञ व वैदिक सत्संग में श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आर्य समाज के अध्यक्ष एसके आर्य ने की। जबकि संस्था के प्रचार प्रमुख विजय कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न करवाया। इस दौरान हवन यज्ञ में मुख्य यजमान एसके आर्य सहित श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालते हुए परिवार, समाज व देश में सुख, शांति व स्मृद्धि की कामना की। इस मौके अध्यक्ष एसके आर्य ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए हवन यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने ''होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से, जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान यज्ञ से'' प्रस्तुत किया। विजय कुमार शास्त्री ने भी भजन गायन के साथ प्रभु श्रीराम का गुणगान किया। इस मौके उपाध्यक्ष डॉ. रामफल आर्य, कोषाध्यक्ष व सम्पत्ति अधिकारी भारत मित्र छाबड़ा, एलआईसी के अभिकर्ता अमितराज मेहता, एलटी सुरेंद्र कुमार, सतिंद्र कुमार, अनमोल, तनिषक सहित कई अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में वैदिक प्रार्थना, शांतिपाठ व जयघोष के बाद प्रसाद वितरित किया गया।


0 comments

Comments


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page