Breaking News
top of page

एक महिला सरपंच की एक महिला राष्ट्रपति से न्याय की गुहार।


डबवाली। उपमंडल के गांव मट्टदादु की सरपंच गगनरणदीप सिंह मट्टदादू ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला पहलवानों के हक में आवाज उठाई है।उन्होंने देश के सर्वोच्च पद पर आसीन महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ग्राम पंचायत मट्टदादू की तरफ से न्याय पत्र भेजा है। उन्होंने अपने पत्र में राष्ट्रपति से देश के इस गंभीर मुद्दे पर आगे आकर हस्तक्षेप करके पहलवानों को न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है।आरोपी बी.जे.पी सांसद बृज भूषण शरण पर पहलवानों द्वारा यौन उत्पीडन और पॉक्सो जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी पर FIR दर्ज होने के बावजूद कोई करवाई न होने पर पहलवानों द्वारा धरना प्रदर्शन करने पर जो शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से मारपीट की, उन्हें हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। इसके अलावा, विरोध करने के उनके मौलिक अधिकार के गंभीर उल्लंघन में, उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया है और नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया है, जो कि अदालत द्वारा नामित विरोध स्थल है। इसी प्रताड़ना और न्याय की कमी के कारण हमारी महिला पहलवान 30 मई 2023 को अपने मेडल गंगा नदी में विसर्जित करने और छोड़ने के इरादे से हरिद्वार चली गईं। सौभाग्य से, उन्हें समय पर रोक दिया गया था, लेकिन न्याय के लिए बेबसी से रोते हुए उनके दृश्यों ने देश की अंतरात्मा को झंझोड कर रख दिया और हर सही सोच वाले भारतीय नागरिक की आंखों में आंसू आ गए थे।


उन्होंने अपने पत्र मैंमहामहिम को लिखा है की आपको अपने राष्ट्र प्रमुख के रूप में और विशेष रूप से एक ऐसी महिला के रूप में पाकर हमें गर्व है, जिसने अपने पूरे जीवन में सभी बाधाओं के खिलाफ संघर्ष किया है। में गांव की सरपंच हूं तो पूरी गांव की महिलाओं में आस उम्मीद है की एक महिला सरपंच गांव की महिलाओं के हक के लिए सदा त्यार रहेगी वैसे ही हमारे भारत देश की महिलाओं को भी आप जैसे संघर्षमयी औरत को देश के सर्वोच्च पद पर देखकर बहुत संतुष्टि है और देश की हर महिला आप से आस और उम्मीद रखती है की देश का गौरव हमारी पहलवान बेटियों को आप आगे आकर न्याय दिलवाने का काम करेंगी।

हमारी ग्राम पंचायत मट्टदादू, हमारा गांव, हमारा प्रदेश व पूरे देश के लोगों में अपार विश्वास है कि आप हमारी महिला पहलवानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय करने के लिए अपने पद का उपयोग करेंगे। इसलिए, आपसे हमारी विनती है की महिला पहलवानों को आश्वस्त करने के लिए आप एक आधिकारिक बयान जारी करें और उनके लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस गंभीर मुद्दे में आपके हस्तक्षेप करने के लिए हम आपसे अपील करते है।उन्होंने पत्र जरिए महामहिम पर पूर्ण विश्वास जताया की आप हमारी ग्राम पंचायत के पत्र पर जल्द से विचार कर अपने पद का उपयोग कर जल्द से जल्द भारत का गौरव हमारी महिला पहलवानों को न्याय दिलवाने का काम करेंगे। गौरतलब है की सरपंच गगनरणदीप व उनके पति रणदीप सिंह मट्टदादू देश हित में अनेक बार किसानों, मजदूरों, खिलाड़ियों, पर्यावरण व इलाके और समाज के लिए आगे आकर आवाज बुलन्द करते रहे है।


Comentários

Avaliado com 0 de 5 estrelas.
Ainda sem avaliações

Adicione uma avaliação

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page