Breaking News
top of page

कल 12 बजे से रोडवेज बसों में फ्री सफर कर पाएंगी महिलाएं, जानिए कब तक जारी रहेगी सुविधा


यमुनानगर

हर साल की भांति इस साल भी रक्षाबंधन के मौके पर हरियाणा में महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर करने की सुविधा दी जाएगी। कल यानी 10 अगस्त दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त रात्रि 12 बजे तक महिलाएं अपने 12 साल के बच्चे के साथ हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री में यात्रा कर पाएंगी। इसे लेकर सभी डिपो में तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

यमुनानगर डिपो से रोडवेज जीएम बालक राम ने बताया कि हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि रक्षाबंधन पर महिलाएं को रोडवेज बसों में फ्री में यात्रा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यमुनानगर डिपो की सभी 127 बसें सुचारू रूप से चलेगी। वहीं उन्होंने बताया कि इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान रोडवेज कर्मचारी भी महिलाओं को मिल रही फ्री यात्रा के तोहफे में अपना पूरा योगदान देंगे। उन्होंने बताया कि रोडवेज की हर बस में तिरंगा झंडा लगाकर आजादी की सालगिरह का जश्न मनाया जाएगा।

コメント

5つ星のうち0と評価されています。
まだ評価がありません

評価を追加

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page