Breaking News
top of page

कांग्रेस MLA का भाजपा पर करारा वार अमित सिहाग बोले- फसल मंडी में और किसान सड़कों पर पिट रहे


डबवाली

डबवाली हलका के कांग्रेस विधायक अमित सिहाग ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश के पहलवानों पर दिल्ली में और किसानों पर हरियाणा में ज्यादती हो रही है। सरकार तानाशाह बन कर तमाशा देख रही है। आगामी चुनाव में जनता इसका बदला लेगी।

विधायक सिहाग गुरुवार को कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान की फसल मंडी में और किसान सड़कों पर पिट रहा हैं। देश के पहलवान दिल्ली में रो रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। भाजपा का लोक विरोधी चेहरा जनता के सामने आ गया है।

उन्होंने कहा कि कृषि विरोधी तीनों काले कानूनों के खिलाफ लाखों किसान 13 महीने तक दिल्ली में धरनारत रहे, सैकड़ों किसान इस आंदोलन में शहीद हुए जिसके बाद प्रधानमंत्री ने इन काले कानूनों को वापस लेने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि लंबा समय बीत जाने के बावजूद अभी तक उन कानूनों को वापस नहीं लिया गया। एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं दिया गया है।


उसके विपरीत जिस सूरजमुखी का समर्थन मूल्य पिछले साल 6400 रुपए था और अब कागजों में बढ़ाकर उसे 6700 रुपए किया है। सरकार उसी सूरजमुखी की फसल को एमएसपी से कहीं कम 4400-4500 रुपए में खरीद रही है। सरकार की भावांतर योजना भी फेल साबित हो चुकी है। इस दौरान डा. केवी सिंह ने भी आमजन को संबोधित किया।








 
 
 

Opmerkingen

Beoordeeld met 0 uit 5 sterren.
Nog geen beoordelingen

Voeg een beoordeling toe

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page