Breaking News
top of page

कालांवाली, बेटी ने गांव के ही लड़के के साथ भागकर की शादी, लोकलाज के डर से पिता ने दे दी जान

Writer: News Team LiveNews Team Live



कालांवाली

 गांव पक्का शहीदां में बेटी के भागकर शादी करने से आहत होकर पिता टहल सिंह ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार मृतक टहल सिंह के 2 बेटे व एक बेटी हैं। उसकी 20 वर्षीय बेटी घर से चली गई थी। बाद में पता चला कि उसने गांव के लड़के के साथ शादी कर ली है। इस आहत होकर टहल सिंह ने बुधवार को कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बेटे हर्षदीप की शिकायत पर मृतक की बेटी, उसके पति सुखदीप सिंह, उसके दोस्तों पर केस दर्ज किया है। हर्षदीप सिंह ने बताया कि बहन ने 1 अगस्त को गांव के ही युवक के साथ भागकर शादी कर ली। इसके बाद पिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। बोलते थे कि अब नहीं जी सकता। इसके चलते उन्होंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। अब कीटनाशक निगल लिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस और अन्य प्रशासन ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इसी कारण लड़की के पिता ने जहर खाया है, क्योंकि लड़के पक्ष के लोग धमकियां दे रहे हैं। 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page