किसानों की चेतावनी 15 मार्च मंगलवार को एक घंटा नेशनल हाईवे पर करेंगे चक्का जाम
- News Team Live
- Mar 11, 2022
- 2 min read
डबवाली में निर्माणाधीन भारतमाला नेशनल हाईवे में नौ गांव के किसानों का गांव अबुबशहर एनएचएआई प्लांट के सामने पक्का मोर्चा आज दसवें दिन में प्रवेश कर गया है। गत दिवस एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के साथ धरना स्थल पर दो घंटे वार्ता हुई। काॅ राकेश फगोडि़या, खुशदीप एडवोकेट, मिट्ठू कंबोज, गुरु प्रेम सिंह देसूजोधा, आत्माराम झोरड़, प्रकाश ममेरा,दयाराम उलाणिया ने संयुक्त रूप से एक स्वर में कहा कि गत दिवस प्रोजेक्ट डायरेक्टर के साथ हुई वार्ता को सकारात्मक नहीं कहा जा सकता क्योंकि एनएचआई

किसानों के अनुसार अंडरपास रास्ते नहीं देना चाहती और राज्य सरकार ने आज तक सरंचना अवार्ड नहीं दिया इससे आक्रोशित सैकड़ों किसानों नौजवानों ने आज एन एच आई प्लांट के गेट पर बैठकर 2 घंटे उग्र प्रदर्शन किया। किसान लगातार कड़कड़ाती धूप में गेट पर बैठे रहे कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कंपनी के कर्मचारी ने पहुंच कर आश्वासन नहीं दिया। किसानों के सरचनां अवार्ड कब आएंगे इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

इसलिए आज प्रदर्शन के बाद मोर्चे पर किसानों ने बैठक कर रणनीति बनाई है। किसान नेताओं ने कहा कि एनएचआई और राज्य सरकार को कड़ी चेतावनी है अगर सोमवार 14 मार्च तक राज्य सरकार ने अवार्ड जारी नहीं किए और किसानों के अनुसार अंडरपास नहीं दिए गए तो 15 मार्च को किसान नौजवान नेशनल हाईवे पर 1 घंटे के लिए चक्का जाम करेंगे। मोर्चे ने जिले की तमाम जत्थे बंदियों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य राजस्थान और पंजाब की किसान जत्थे बंदियों से आह्वान किया है

कि मंगलवार को हजारों हजार किसान भागीदारी सुनिश्चित कर चक्का जाम को सफल बनाएं। किसान नेताओं ने कहा जब तक राज्य सरकार मांगों को नहीं मानेगी तब तक आर पार की लड़ाई जारी रहेगी। मोर्चे पर आज मिट्ठू कंबोज, गुरु प्रेम सिंह देसूजोधा, आत्माराम झोरड़, भूप सिंह सहारण चौटाला, प्रकाश ममेरा, जगदीश स्वामी, गुरपाल सिंह, धर्मपाल नथौर, शिवचरण, देवीलाल नथौर और सैकड़ों किसान नौजवान उपस्थित रहे।
Kommentare