Breaking News
top of page

किसान आंदोलन की तर्ज पर खिलाड़ियों का आंदोलन: बीकेयू एकता उग्राहा से जुड़ी महिलाएं जंतर-मंतर के लिए


बहादुरगढ़

जिस प्रकार किसान आंदोलन के दौरान हजारों की संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की थी, उसी तर्ज पर अब महिलाएं पहलवालों के समर्थन में दिल्ली कूच के लिए निकल चुकी हैं। आज सुबह भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा से जुड़ी महिलाओं का हजारों की संख्या में एक जत्था जन्तर मन्तर के लिए रवाना हुआ । बीकेयू एकता उग्राहा के प्रधान जोगेंद्र उग्राहा भी महिलाओं साथ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण की तुरन्त गिरफ्तारी होनी चाहिए। सरकार जितनी भी पाबंदी लगा दे, लेकिन वह दिल्ली जरूर पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार को बृजभूषण शरण के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।


राजधानी दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर एक बार फिर से किसान और दिल्ली पुलिस आमने-सामने हो गए। महिला पहलवानों के समर्थन के लिए जंतर मंतर के लिए निकले किसानों के जत्थे को दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर रोक लिया। लेकिन महिला किसान दिल्ली पुलिस के नाकों तोड़कर पैदल ही आगे बढ़ चली। महिला किसानों ने एमसीडी के कमर्शियल टोल प्लाजा पर जाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर जाम लगा दिया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस के हाथ पैर फूल गए और आनन-फानन में महिला किसानों के जत्थे को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी।


तकरीबन दर्जन भर बसों में सवार होकर सैकड़ों महिला किसान पंजाब के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली के जंतर मंतर के लिए आई हैं। अपने साथ में खाना बनाने का सामान भी लेकर किसान पहुंचे हैं। महिला किसानों का कहना है कि सरकार को भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज भूषण शरण को तुरंत गिरफ्तार करना होगा। महिला पहलवान लगातार धरना प्रदर्शन कर रही हैं और मंच से बता रही हैं कि उनके साथ यौन शोषण हुआ है। ऐसे में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। महिलाओं ने कहा कि अगर उन्हें रोका गया तो वही रुक जाएगी। फिलहाल 1 दिन के प्रदर्शन के लिए दिल्ली आई हैं।

पंजाब के भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां संगठन से जुड़ी हुई सैकड़ों महिलाएं कल ही पंजाब से दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। महिलाओं को पहला पड़ाव जींद में था और आज का बड़ा वाला जंतर मंतर पर रहने वाला है। महिलाओं के साथ भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां संगठन के प्रधान जोगेंद्र सिंह उग्राहां भी जंतर-मंतर गए हैं। जोगिंदर उग्राहां का कहना है कि इस मामले में जांच की जरूरत नहीं है। जब बेटियां मन से कह रही हैं कि उनके साथ यौन शोषण हुआ है तो उन्हें न्याय मिलना चाहिए। बृजभूषण शरण को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए और सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। अगर सरकार ने जल्द ही बृजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं किया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। इतना ही नहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने भी देश भर में 11 मई से 18 मई तक महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page