Breaking News
top of page

खंड स्तरीय सेमीनार प्रतियोगिता में ईशा खन्ना रही प्रथम

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live

डबवाली।

राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में मिलेट (मोटा अनाज) विषय पर खंड स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें खंड के आठ निजी तथा राजकीय विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें एक लिखित परीक्षा के बाद प्रेजेंटेशन शामिल था। प्रतियोगिता में नव प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबवाली की इषिता खन्ना प्रथम, नव प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबवाली की ही खुशदीप कौर द्वितीय, नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबवाली की साक्षी गर्ग तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण दास नाहर ने किया। उन्होंने मोटे अनाज के महत्व तथा उत्पादन की जानकारी दी। प्रतियोगिता में मनोज गुप्ता प्रवक्ता केमिस्ट्री, राजेंद्र जलंधरा प्रवक्ता बायोलॉजी तथा श्रीमती भारती बंसल प्रवक्ता भौतिकी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।



Komentar


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page