Breaking News
top of page

गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल सिंह का गुरुद्वारे में संबोधन...कही ये बातें


मृतपाल को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने से पहले उसने गुरुद्वारे में संबोधन किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उसने कहा कि जिस स्थान पर वह बैठे हैं वह जरनैल सिंह भिंडरांवाले का जन्म स्थान है। वह इसी धरती पर लड़े हैं और लड़ेंगे। पिछले एक महीने से जो हो रहा है उसे सभी ने देखा है। गिरफ्तारी के और भी कई तरीके थे अगर उन्हें अपनाया जाता तो वह भी पूरा सहयोग करते। दुनिया की कचहरी में चाहे वह दोषी हो लेकिन सच्चे गुरु की कचहरी में नहीं है। वह झूठे केस का सामना करेंगे और लड़ाई लड़ेंगे। यह गिरफ्तारी अंत नहीं बल्कि शुरूआत है।

आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया गया। वह मोगा के एक गुरुद्वारा में छिपा हुआ था और वहां के ग्रंथी ने इसकी सूचना दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने, झूठी खबरें न फैलाने, पहले पुष्टि करने और फिर आगे जानकारी सांझा करने की अपील भी की थी।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page