Breaking News
top of page

चालक जगबीर सिंह की हत्या के खिलाफ सांझा मोर्चा 8 सितम्बर को प्रदेश में करेगा चक्का जाम : पृथ्वी सिंह

हत्यारों की गिरफ्तारी व चालक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा, एक सदस्य को स्थाई नौकरी व घायलों को 10-10 लाख के मुआवजे की मांग

डबवाली

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा डबवाली सब डिपो के नेता पृथ्वी सिंह चाहर ने बड़े ही दुख प्रकट करते हुए बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन सोनीपत डिपो की बस सुबह 4.00 बजे सोनीपत से जयपुर के लिए चली कुंडली थाने पास थार जीप चालक बार बार बस की साइड दबा रहा था। जिस को समझाने के लिए नीचे उतरे परिचालक फतेह सिंह व बस में बैठे दिल्ली डिपो के चालक जगबीर सिंह के ऊपर जीप चढ़ा दी। चालक जगबीर की मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक की हत्या के विरोध में सोनीपत व गोहाना डिपो तो उसी समय बंद कर दिया गया था।

चाहर व कर्मचारी नेता ने बताया कि प्रशासन द्वारा हत्यारों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा तो दर्ज कर दिया, परन्तु अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया है व चालक के परिवार को मुआवजा व नौकरी देने की मांग नहीं मानी गई है।

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा राज्य कमेटी ने निर्णय लिया है 24 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी दी जाए व परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। गम्भीर रुप से घायलों को 10-10 लाख मुआवजा दिया जाए। *अन्यथा सांझा मोर्चा के आह्वान पर 8 सितम्बर को हरियाणा के सभी डिपो बंद कर चक्का जाम हड़ताल की जाएगी।*


Yorumlar

5 üzerinden 0 yıldız
Henüz hiç puanlama yok

Puanlama ekleyin

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page