Breaking News
top of page

छोटी बहन बोलकर बंधवाता था राखी, वीडियो बना करवाया देह व्‍यापार, बाबा से भी करवाया दुष्कर्म

Writer: News Team LiveNews Team Live


नारनौंद की एक यू-टयूबर सिंगर ने सात लोगों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, सिगरेट से जलाने, देह व्‍यापारकरवाने, गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने लोहारू के बाबा विष्णु चेतेन्य पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर शशिकांत, बाबा विष्णु चैतेन्य व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, जबरदस्ती देह व्‍यापार करवाने, कुकर्म करने, गर्भपात करवाने, पीड़िता के दस्तावेज कब्जा रखने, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

िकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2009 में वह 17 साल की थी और नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। आरोपित शशिकांत का उसके घर आना-जाना था। आरोपित उस पर गलत नजर रखता था, वह उसके साथ छेड़खानी करता था। आरोपित परिवार के सामने उससे राखी बंधवाता था और अपनी छोटी बहन बताता था। एक दिन शशिकांत उसे किताबें दिलवाने के बहाने अपने मकान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसकी वीडियो बना ली और बार-बार ब्लैकमेल करने लगा। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। शशिकांत से पीछा छुड़वाने के लिए वह हिसार में अपने मामा के पास चली गई। लेकिन आरोपित ने उसके मामा से झगड़ा शुरू कर दिया। तंग आकर मामा ने उसे उसके घर जाने के लिए बोल दिया और वह हिसार में एक पीजी में रहने लगी। आरोपित ने उस पर साथ रहने के लिए दबाव बनाया। उसने मना किया तो चाकू से हाथ पर हमला किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। धमकी के कारण वह आरोपित के साथ चली गई।शशिकांत उसे जबरदस्ती झज्जर में एक होटल में ले गया। वहां किसी अन्य व्यक्ति के साथ कमरे में छोड़ दिया । वहां संबंध बनाने पर मना करने पर सिगरेट से जलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसके अलावा 5-6 व्यक्तियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो शशिकांत ने जवाब दिया की वह उसकी सोने की चिड़िया है, वह उससे जबरदस्ती वेश्यावृति करवाने लगा, परेशान होकर उसने कई बार आत्म हत्या का भी प्रयास किया। इस बीच दो बार गर्भवती हुई तो शशिकांत ने उसका गर्भपात करवाया।

आरोप है कि शशिकांत ने उसे अपने घर पर बंधक बनाकर रखा। उसने तीन साल बतौर सिंगर काम किया और यूटयूब प उसकी वीडियो भी अपलोड की शशिकांत अपने पास दो-तीन फोन रखता था और उसने उसकी आवाज को रिकार्ड किया हुआ था। आरोपित ने उसकी फोटो लगाकर इंटरनेट मीडिया पर आईडी बनाई हुई थी। उस आईडी से वह लड़कों से बात करता था। जिससे वह कई युवकों के पास उसे भेजता था। आरोप है कि आरोपित वेश्यावृति करने वाली कई महिलाओं के संपर्क में था। उसने बताया कि आरोपित ने उससे बहुत पैसा कमाया है।



Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page