Breaking News
top of page

जिला के 978 बूथों के लिए पोलिंग स्टॉफ की ड्यूटियां तय

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live



सिरसा, 10 मई।

कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में 187 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटियां लगाई गई
डबवाली में 213 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटियां रहेगी
रानियां में 186 पोलिंग पार्टियों तथा 28 पार्टियों की ड्यूटी रिजर्व में रहेगी
सिरसा में 204 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटियां रहेगी
 ऐलनाबाद में 188 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटियां लगाई गई


जिला निर्वाचन अधिकारी आर के सिंह ने बताया कि द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से जिला के सभी 978 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों की ड्यूटियां लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में 187 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटियां लगाई गई है तथा 28 पार्टियों की ड्यूटी रिजर्व में रहेगी। इसी प्रकार डबवाली में 213 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटियां रहेगी तथा 32 पार्टियों की ड्यूटी रिजर्व में रहेगी। रानियां में 186 पोलिंग पार्टियों तथा 28 पार्टियों की ड्यूटी रिजर्व में रहेगी, सिरसा में 204 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटियां रहेगी तथा 31 पार्टियां रिजर्व में रहेगी। साथ ही ऐलनाबाद में 188 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटियां लगाई गई है तथा 28 पार्टियां रिजर्व में रखी गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 4 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां रहेगी। उन्होंने बताया कि 7 ऐसे पोलिंग बूथ है जिनमें 5 अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटियां रहेगी, इनमें बूथ नंबर 13, 27, 61, 62, 123, 130 शामिल है।


उन्होंने बताया कि रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत चुनाव के समय भारत निर्वाचन आयोग की नियमावली के अनुसार पोलिंग स्टाफ के रूप में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी इसमें किसी प्रकार की कोई आशंका या गलती की संभावना नहीं है। सभी बूथों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा कुछ पोलिंग पार्टियां रिजर्व में भी रहेंगी।



Comments


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page