Breaking News
top of page

जैनधर्म की प्रभावना बढ़ाने हेतु अखिल भारतीय तेरापंथ महिला प्रतिनिधि मंडल ने किया प्रेरित

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live

डबवाली।

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला प्रतिनिधि मंडल अपने भारतवर्ष के भ्रमण के दौरान स्थानीय श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ भवन में पहुंचा। जिसका भवन में पहुंचने पर स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल की सदस्यों ने उनका तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया।

यह जानकारी देते हुए श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा डबवाली के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने बताया कि हरियाणा प्रभारी सुनीता जैन, सह प्रभारी शिल्पा वैद्य, कार्यसमिति सदस्य नीतू जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र एवं मंगलाचरण से किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डा. सीमा गुप्ता ने किया। जबकि वार्षिक रिपोर्ट पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष रितु जैन ने प्रस्तुत की।

हरियाणा प्रभारी सुनीता जैन ने अपने संबोधन में महिला मंडल की सार संभाल और सुचारू रूप से संचालन, सदस्यता बढ़ाने एवं लोगों में धर्म की भावना बढ़ाने हेतु जनसंपर्क चलाने के लिए प्रेरित किया। सह प्रभारी शिल्पा वैद्य ने महिला मंडल के नियमों, रिजिस्टर मैंनटेंन करने एवं महिला मंडल द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट अखिल भारतीय स्तर पर प्रेषित करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर साध्वी प्रमुखा जी के संदेश का वाचन किया गया। इस मौके पर व्यवस्था का कार्य संस्था के सलाहकार नरेश गर्ग द्वारा बखूबी किया गया। इस अवसर पर डा. योगेश गुप्ता, बलदेव गर्ग, अशोक गर्ग ने महिला मंडल को अगामी गतिविधियों के लिए शुभकामनाएं दी और आभार जताया। महिला मंडल अध्यक्ष रवि बंसल ने आए हुए सभी सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम में डा. सीमा गुप्ता, कंचन गर्ग, मोना गर्ग, लवली जैन, वीना जैन, नीलम गर्ग, रवि बंसल, अनिता सिंगला, रितु जैन, आशा गर्ग, आशा जैन, मीनाक्षी बांसल, संतोष जिंदल, आशा बंसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रही।

Commentaires


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page