डबवाली पारिवारिक कलह के चलते युवक ने गले में फंदा लगा कर दी जान
- News Team Live
- Mar 3, 2024
- 1 min read

डबवाली।
शनिवार देर शाम को पारिवारिक कलह के चलते युवक ने गले में फंदा लगा कर जान दे दी। चौटाला रोड़ पर जैन मंदिर के पीछे भगत सिंह कलोनी में रहने वाले रमेश कुमार जिन्दल का 21 वर्षीय बेटा मोहन लाल घर पर अकेला था। जो कूलर की स्पोर्ट लेकर पंखे में साफा डाल कर लटक गया। इसकी सूचना जयश्री राम एम्बुलैंस सेवा समिति के दरिया सिंह नामधारी को मिली तो उसने मोहन लाल को हस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मोहन लाल काफी दिनों से परेशान चल रहा था। उसने मरने से पहले अपने पिता को फोन करके कहा था कि वह उसे परेशान न करें वह आत्महत्या कर लेगा। पता चला है कि परिवार में कई दिनों से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले मोहन लाल की मां भी चली गई थी और उसे बार-बार बुलाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन वह नहीं आ रही थी। जिन्दल परिवार पहले वाटर वर्क्स एरिया की गली नं. 2 में रहता था और अब लगभग 11 वर्षों से जैन मंदिर के पीछे वाले एरिया में रह रहा है। रमेश कुमार जिन्दल के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी चण्डीगढ़ में जॉब करती है।
Commentaires