Breaking News
top of page

थर्ड फ्रंट में कांग्रेस की एंट्री पर दुष्यंत का तंज, दूसरा मोर्चा ही खत्म, तो तीसरा कैसे बनेगा

Writer: News Team LiveNews Team Live

रोहतक

2024 के लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर तीसरा मोर्चा बनाने की बात कर रही हैं। विपक्षियों का दावा है कि वे एकजुट होकर देश में सत्ता का तख्तापलट करने का काम करेंगे। इस कड़ी में बीती 25 सितंबर को हरियाणा के फतेहाबाद में चौधरी देवीलाल की जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री समेत देश के कई बड़े विपक्षी नेता एक साथ एक मंच पर आए। तीसरे मोर्चे में कांग्रेस को भी शामिल करने की बात कही गई। इस बीच हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने थर्ड फ्रंट में कांग्रेस को शामिल करने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि जब दूसरा मोर्चा ही खत्म हो जाएगा, तो तीसरा मोर्चा कैसे खड़ा होगा।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जल्द ही खराब फसलों की गिरदावरी होगी शुरू

डिप्टी सीएम गुरूवार को सिरसा के गांव ताजिया में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तीसरे मोर्चे में कांग्रेस के शामिल होने की संभावनाओं के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने तंज कसते हुए जवाब दिया। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश में बारिश की वजह से ख़राब हुई फसलों की रिपोर्ट के आधार पर स्पेशल गिरदावरी करवाने की बात भी कही। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने पंचायत रेजुलेशन पर गांव में मॉडल लाइब्रेरी खोलने की बात भी कही। वहीं दुष्यंत चौटाला ने भुना के साथ लगते कई गांव में पंप सेट के माध्यम से बरसाती पानी की निकासी करवाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि किसान, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी ख़राब हुई फसलों की जानकारी दें। इस जानकारी के आधार पर प्रदेश में जल्द ही स्पेशल गिरदावरी करवाने कराई जाएगी।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page