Breaking News
top of page

दर्शन सिंह संरा ने सम्मेलन को सफल बनाने पर जताया आभार

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live

संरा के नेतृत्व में अनेक ने थाम आप का दामन

डबवाली।

आम आदमी का सिरसा के पंजाब पैलेस में बुधवार को वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर व जिलाध्यक्ष जीपीएस किंगरा की अध्यक्षता में आयोजित हुए सदस्यत ग्रहण समारोह में भारी संख्या में पहुंचने पर किसान सैल डबवाली के अध्यक्ष दर्शन सिंह संरा ने आभार व्यक्त किया है। दर्शन सिंह संरा ने कहा कि सम्मेलन पर भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी की स्पष्टकारी नीतियों को आत्मसात करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे ह। उन्होंने कहा कि डा. अशोक तंवर व जिलाध्यक्ष जीपीएस किंगरा ने कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए पार्टी के प्रति निष्ठा से कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। सम्मेलन के दौरान किसान सैल डबवाली के अध्यक्ष दर्शन सिंह संरा के नेतृत्व में अनेक लोगों ने अन्य राजनीतिक दलों को छोडक़र आम आदमी पार्टी में विश्वास व्यक्त करते हुए शामिल होन की घोषणा की। दर्शन सिंह संरा ने बताया कि इसमें मुख्य रूप से मंडी डबवाली के पिछले 45 वर्षों से बीजेपी पार्टी का समर्थन करने वाले वार्ड 15 अमृतपाल पुत्र प्यारे लाल चांवरियां (रिंकू वाल्मिकी ) ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की तो वहीं सांवत खेड़ा निवासी हरजीत सिंह (बग्गा) पुत्र गुरमेल सिंह ने भी आम आदमी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर दर्शन सिंह संरा ने पार्टी में शामिल होने वालो को विश्वास दिलाया कि पार्टी संगठन में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर संरा के साथ मनवीर सिंह सलवार, जसवंत सिंह फोजी, किसान सैल गुरचरन सिंह फोजी डबवाली, रेशम सिंह सलवार, युवा प्रधान सेवक सिंह, मन्दिर सिंह, गुरजंट सिंह सरां, मोहिंदर हल्का डबवाली, नैब सिंह पन्नीवाला, डा. दर्शन सिंह सिंधु व किसान सैल के सचिव हिम्मत सिंह मांगेआना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 comments

Comentarios


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page