Breaking News
top of page

दिनदहाड़े 3 युवकों ने युवक पर चाकू से किया हमला, पीड़ित बोला-2 घंटे पहले हुआ था झगड़ा

Writer: News Team LiveNews Team Live

हिसार : हिसार शहर में दिनदहाड़े तीन युवकों ने 19 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद तीनों लड़के भाग गए। घायल युवक ने अपनी मां को फोन कर इस घटना के बारे में बताया। घर लौट कर मां ने घायल बेटे को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।


घायल युवक ने बताया कि वह परिवार के साथ शहर की ढाणी किशन दत्त कॉलोनी में रहता है। वह अपने घर पर मौजूद था, तभी किसी अनजान लड़के ने उसका नाम लेकर आवाज लगाई। जब वह बाहर आया तो देखा गली में दो परिचित लड़के खड़े थे और एक अनजान लड़का उनके साथ मौजूद था। बाहर आने पर उसके साथ झगड़ा करने लगे इस दौरान दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया और तीसरे ने मारपीट करते हुए पेट में चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद वहां से तीनों फरार हो गए।


युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त को मिलने के लिए पास के खेल ग्राउंड में गया था। वहां पर दो लड़के मौजूद थे। यह दोनों लड़के उसके दोस्त के परिवार से हैं। इसलिए वह उनसे परिचित था। दोनों लड़के उसे नशेड़ी कहकर बुलाने लगे। इस बात पर एतराज करने पर उनसे झगड़ा हो गया। इसके बाद वह अपने घर आ गया था। कुछ देर बाद एक अन्य लड़के के साथ वह दोनों लड़के घर आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page