Breaking News
top of page

देश की पहली नागरिक आदिवासी राष्ट्रपति के खिलाफ अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता ने अपमानजनकर टिप्पणी की है। दरअसल कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के एक बयान से इतना भड़क गए कि उन्होंने अपमानित टिप्पणी कर दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने पद संभालने के बाद सोमवार को गुजरात का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत का 76 फीसदी नमक उत्पादन गुजरात में होता है। उन्होंने कहा था कि गुजरात जो नमक उत्पादन करता है वह पूरे देश के लोग खाते हैं।



इस पर उदित राज ने कहा कि ‘चमचागिरी की भी हद है। दरअसल गुजरात राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राष्ट्रपति मुर्मू के अभिनंदन के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसे संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा था, ‘भारत दुग्ध उत्पादन एवं उपभोग की दृष्टि से पहले नंबर पर है। ‘गुजरात में दुग्ध सहकारी संगठनों द्वारा लाई गई श्वेत क्रांति इसमें एक अहम भूमिका निभाती है। गुजरात देश के 76 फीसद नमक का उत्पादन करता है।’ यह कहा जा सकता है कि सब देशवासी गुजरात का नमक खाते हैं।’



भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रपति के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं के बिगड़े बोल को याद दिलाया है। उन्होंने लिखा, ‘अजोय कुमार के राष्ट्रपति को ‘ईविल’ कहने के बाद, फिर अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द के बाद अब कांग्रेस फिर निचले स्तर पर है! उदित राज ने देश की पहली नागरिक आदिवासी राष्ट्रपति के खिलाफ अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल किया है।’ क्या कांग्रेस आदिवासी समाज की इस बेइज्जती का समर्थन करती है?

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page