देसूजोधा में घर में सो रही महिला की तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या, पति गया था दूसरे गांव
- News Team Live
- Jul 19, 2022
- 1 min read
Updated: Aug 11, 2022

डबवाली के गांव स्थित देसूजोधा में एक मकान में महिला की तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। घर में मां और बेटा ही थे। महिला का पति दूसरे गांव में धान की रोपाई करने के लिए गया था। सुबह बेटे ने देखा तो उसकी मां का गला कटा हुआ था। उसने आसपास के लोगों व पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार देसूजोधा के मांगेआना रोड स्थित निवासी बलदेव सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता है। बलदेव सिंह धान की रोपाई करने के लिए किसी अन्य गांव में गया हुआ था। सोमवार रात को घर पर बलदेव सिंह की पत्नी 36 वर्षीय रानी और 15 वर्षीय उसका बेटा ही थे। रानी ने अपनी चारपाई घर के आंगन में डाली हुई थी, जबकि उसका बेटा गली के पास मकान की दहलीज पर सोया हुआ था। ऐसे में रात को किसी ने घर के आंगन में सोई हुई रानी की तेज धार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। जब सुबह उसका बेटा उठा तो उसे अपनी मां का लहूलुहान शव देखा।
एक ही वार से कटा हुआ है महिला का गला
देसू जोधा में महिला का गला एक ही वार में कटा हुआ दिखाई दे रहा है। वार कस्सी व अन्य किसी बड़े तेजधार हथियार से किया हुआ प्रतीत होता है। इसके चलते देसूजोधा चौकी और डबवाली पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। हालांकि आस पड़ोस के लोग भी इस संबंध में कोई जानकारी देने से कतराते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस मृतक के बेटे से पूछताछ कर रही है।
Comments