Breaking News
top of page

दो दोस्तों ने लगाया नशे का इंजेक्शन, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Writer: News Team LiveNews Team Live

गांव देसूजोधा की बावरी धर्मशाला में दोनों ने लगाया चिट्टे का इंजेक्शन, मृतक की उम्र महज 20 वर्ष थी


डबवाली

गांव देसूजोधा की बावरी धर्मशाला में दो युवकों ने नशे का इंजेक्शन लगाया। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान गांव देसूजोधा निवासी 20 वर्षीय गब्बू सिंह के रुप में हुई है। जबकि उसका साथी सुक्खी चारपाई पर जिंदगी के लिए मौत से लड़ रहा है। मामला शनिवार देर रात का बताया जाता है।

मृतक की मां मैलो कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका बेटा गब्बू सिंह दिहाड़ी मजदूरी करता था। पिछले कुछ सालों से चिट्टे का निशा करता था। कुछ समय से चिट्टे का इंजेक्शन लगाने लग गया था। 27 मई को रात करीब 8 बजे वह घर से बाहर चला गया। कुछ समय बाद सूचना मिली कि उसकी नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। उसका शव बावरी धर्मशाला के पास गली में पड़ा था। बाएं हाथ पर इंजेक्शन का निशान था। उस स्थान से खून निकला हुआ था। उसके बेटे की मौत चिट्टे का इंजेक्शन के कारण हुई है। गब्बू सिंह के चाचा बलदेव सिंह ने बताया कि बावरी धर्मशाला में कई कमरे हैं। वहां युवक नशा करने आते हैं। पौने नौ बजे सूचना पाकर वह पहुंचा तो सुक्खी का पिता तथा भाई उसे गंभीर हालत में उठाकर लेजा रहे थे। पुलिस ने मृतक के स्वजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए रविवार को डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके वारिसों को सौंप दिया।

----10 दिन में दूसरी मौत

इससे पूर्व गांव डबवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई थी। उसका शव 18 मई को विद्यालय में मिला था। उसके प्राइवेट पार्ट पर नशे का इंजेक्शन लगा हुआ था। मृतक की पहचान 23 वर्षीय लवप्रीत के रुप में हुई थी। वह 14 मई से घर से लापता था। उसका शव तीन दिन तक विद्यालय में पड़ा था। बदबू आने लगी तो शव का पता चला था।

תגובות

דירוג של 0 מתוך 5 כוכבים
אין עדיין דירוגים

הוספת דירוג

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page