Breaking News
top of page

नगर कीर्तन दौरान हुआ खूनी खेल, जमकर चली अंधाधुंध गोलियां

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live

मलसियां

: नई मॉडल टाऊन कालौनी में दो पक्षों की आपसी रंजिश के चलते चलीं अंधाधुंध गोलियों ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था की स्थिति पर फिर से प्रश्न चिन्ह लगा दिया गया है। जानकारी के अनुसार आज दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था। इसी बीच आज दोपहर चिट्टी वेईं के पास एक धार्मिक कुटिया के समीप पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मारपीट शुरू होने से पहले ही मौके पर पुलिस के पहुंचने से दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए।इसके बाद नई मॉडल टाऊन कालौनी में दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। खूब ईंट-पत्थर चले और अनगिनत गोलियां चलीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 25 से 30 गोलियां चलाई गईं। इसी बीच दोनों पक्षों के 4 युवक हरजिंदर सिंह (29) पुत्र रेशम सिंह निवासी शाला नगर (मलसियां), अर्शदीप सिंह (25) पुत्र राज कुमार निवासी गांव फखरूवाल (शाहकोट), राजविंदर सिंह (22) पुत्र बलकार सिंह वासी मोहल्ला बागवाला शाहकोट, विनोद कुमार (23) पुत्र पप्पू वासी जैन कॉलोनी शाहकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. शाहकोट गुरप्रीत सिंह गिल और थानाध्यक्ष गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि विनोद कुमार के पेट में, अर्शदीप सिंह के पैर में और राजविंदर सिंह के टांग में गोली लगी है। हरजिंदर सिंह भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।थानाध्यक्ष नागरा ने बताया कि पुलिस ने मौके से करीब एक दर्जन चलीं हुई गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि घायल युवकों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। उक्त घटना से इलाके में पूरी तरह से दहशत का माहौल बना हुआ है।

0 comments

Comentarios


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page