Breaking News
top of page

पंजाब के कॉलेज में 3 युवकों द्वारा कॉलेज की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live



पंजाब डेस्कः

पंजाब के जिला नाभा के सरकारी रिपुदमन कॉलेज में 3 युवकों द्वारा कॉलेज की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि ये तीनों युवक कॉलेज में नहीं पढ़ते बल्कि बाहरी हैं। वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल ने दावा किया कि कॉलेज में किसी भी बाहरी युवक को आने की इजाजत नहीं है। उधर, पीड़िता के एस.सी. समाज से होने के कारण पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एस.सी. एक्ट की धारा भी जोड़ दी है। 



जानकारी के मुताबिक 27 मार्च को नाभा के सरकारी रिपुदमन कॉलेज में तीन युवकों ने कॉलेज की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद पीड़िता ने 8 अप्रैल को नाभा कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया। मास्टरमाइंड दविंदर सिंह और उसके साथी रवि को पुलिस ने 9 अप्रैल को गिरफ्तार किया था, ये दोनों नाभा ब्लॉक के ककराला गांव के रहने वाले हैं। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी और अब तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाभा ब्लॉक के गांव बिरारवाल का रहने वाला है जिसका नाम हैरी बताया जा रहा है। 




इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए नाभा कोतवाली प्रभारी गुरप्रीत सिंह सामराऊ ने बताया कि यह घटना 27 मार्च की है। लड़की ने कहा है कि उक्त युवकों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। इसी डर से लड़की पहले तो चुप रही। बाद में उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पीड़ित लड़की और उसके माता-पिता ने 8 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई। इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ 376 डी, 506 के तहत मामला दर्ज किया था और अब पुलिस ने एससी दर्ज कर लिया है। एक्ट के तहत धारा बढ़ा दी गई है, क्योंकि पीड़ित लड़की एस.सी. समाज से सम्बंधित है।



0 comments

Comments


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page