Breaking News
top of page

पंजाब के CM बने भगवंत मान, राज्यपाल ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ

Writer: News Team LiveNews Team Live

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह भगत सिंह के गांव खटकर कलां में हुआ। दोपहर 1:30 बजे भगवंत मान ने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में भगवंत मान सिंह के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा आदि कई बड़े नेता शामिल हुए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की तरफ से विपक्ष के सभी राजनेताओं को न्योता भेजा गया है।

जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह बादल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत कई राजनीतिक दलों के नेता शामिल है। इस समारोह में विपक्ष का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा, राजू श्रीवास्तव समेत कई फिल्मी हस्तियों के आने की उम्मीद थी, लेकिन किसी काम की वजह से शपथ समारोह कर्येक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

बात दें शपथ ग्रहण समारोह को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। शपथ समारोह भगत सिंह के पैतृक गांव नवांशहर के खटकर कलां में किया गया।वही इससे पहले भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को न्योता दिया था।

मान ने कहा 'मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे। हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम 16 मार्च को उनके सपने को साकार करेंगे। मान ने आगे कहा, 'मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं। अब आपकी अपनी सरकार होगी। मैं अपने भाइयों और दोस्तों से बसंती रंग की पगड़ी और बहनों को बसंती रंग का दुपट्टा पहनने का आग्रह करता हूं। हम उस दिन खटकर कलां को 'बसंती' रंग में बदल देंगे।


Yorumlar

5 üzerinden 0 yıldız
Henüz hiç puanlama yok

Puanlama ekleyin

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page