Breaking News
top of page

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने जुगाड़ू मोटरसाइकिल रेहड़ी पर रोक लगा दी

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live

Updated: Apr 24, 2022

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने जुगाड़ू मोटरसाइकिल रेहड़ी पर रोक लगा दी है। इन्हें आगे मोटरसाइकिल का हिस्सा और पीछे रेहड़ा जोड़कर बनाया गया था। जिन पर लोग सामान ढोने का काम करते हैं। खास बात यह है कि पंजाब चुनाव के समय इनमें से कई लोगों ने आम आदमी पार्टी (AAP) का जमकर प्रचार किया था।



इस संबंध में ADGP ट्रैफिक ने आदेश दिए कि राज्य में कंडम मोटरसाइकिल को रेहड़ी से जोड़कर सवारियां ले जाई जा रही हैं। वह अपनी और सवारियों की जान खतरे में डाल रहे हैं। इन रेहड़ियों में सीमेंट, बजरी, रेत, ईंट, सरिया और इलेक्ट्रॉनिक सामान लादकर ले जाते हैं। कई बार इनसे एक्सीडेंट भी हो जाता है। उन्होंने स्पेशल मुहिम चलाकर इन पर कार्रवाई के लिए कहा।


बठिंडा में AAP के घर पर धरना विधाय

ADGP के ऑर्डर मिलते ही राज्य में पुलिस ने मोटरसाइकिल रेहड़ी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पूरे राज्य में इनकी धरपकड़ शुरू कर दी गई। इससे बठिंडा में रेहड़ी वाले भड़क उठे। उन्होंने बठिंडा शहरी से आप विधायक जगरूप गिल के घर पर धरना लगा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हमें कोई विकल्प दे या फिर हमारा रोजगार न छीने।

अकाली दल ने भी जताया विरोध

अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने इस संबंध में विरोध जताया। उन्होंने जुगाड़ू रेहड़ी पर पाबंदी को तुरंत हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे हजारों लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है। ऐसे आदेश देने से पहले सरकार को उनके लिए कोई और इंतजाम करने चाहिए थे।


Comments


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page