Breaking News
top of page

पंजाब सरकार में मंत्रियों को बांटे विभाग

Writer: News Team LiveNews Team Live

हरपाल चीमा वित्तमंत्री, मीत हेयर को शिक्षा और सेहत डॉ. विजय सिंगला को, गृह विभाग cm भगवंत मान के पास रहेगा

शपथ ग्रहण के 2 दिन बाद पंजाब सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सबसे अहम गृह और कर एवं आबकारी मंत्रालय सीएम भगवंत मान के पास रहेगा। हरपाल चीमा को पंजाब का नया वित्त मंत्री बनाया गया है। सबसे चुनौती वाला शिक्षा विभाग गुरमीत सिंह मीत हेयर दिया गया है। हरजोत बैंस को कानून और टूरिज्म मंत्री बनाया गया है।

हरभजन सिंह ETO बिजली मंत्री होंगे। डॉ. बलजीत कौर को सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है। लालचंद कटारूचक्क को फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री बनाया गया है। लालजीत भुल्लर को ट्रांसपोर्ट मंत्री बनाया गया है।

ब्रह्मशंकर जिंपा को वाटर सप्लाई और कुदरती आपदा प्रबंधन मंत्री बनाया गया है। सेहत विभाग डॉ. विजय सिंगला को दिया गया है। कुलदीप धालीवाल को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। मंत्रियों को साथ में कुछ और विभाग भी दिए गए हैं। इस बारे में सरकार की तरफ से अभी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

7 मंत्रियों के लिए अभी भी जगह

पंजाब में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बन सकते हैं। इनमें भगवंत मान सीएम बन चुके हैं। इसके अलावा 10 मंत्रियों ने कल शपथ ले ली। हालांकि अब 7 मंत्रियों की जगह बची है। यह पद आप सरकार कब भरती है, इसको लेकर सबकी नजर है।



Comentários

Avaliado com 0 de 5 estrelas.
Ainda sem avaliações

Adicione uma avaliação

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page