Breaking News
top of page

पक्का मोर्चा पर उपखंड अधिकारी के साथ फिर वार्ता रही बे नतीजा

पक्का मोर्चा पर उपखंड अधिकारी के साथ फिर वार्ता रही बेनतीजा मोर्चे पर उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री का पुतला करेंगे दहन डबवाली भारतमाला नेशनल हाईवे से पीड़ित किसानों का आज तीसरे दिन गांव अबूब शहर हाईवे पर पक्का मोर्चा जारी है। मोर्चे पर आज दोपहर उपखंड अधिकारी और वीआरसी कंपनी के कर्मचारी पहुंचे। उपखंड अधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि रस्ते खाल दिए जाएंगे और आपकी मांग मुताबिक समझौते अनुसार 7*7 के खाल बनाए जाएंगे। लेकिन किसानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा की अब आश्वासन पर आंदोलन समाप्त नहीं होगा क्योंकि प्रशासन ने टंकी आंदोलन में समझौता कर पीठ में छुरा मारने का कार्य किया है। किसानों की दुश्मन भारतीय जनता पार्टी पर किसी भी सूरत में भरोसा नहीं किया जा सकता। किसानों ने कहा अब धरातल पर समझौता लागू होने के बाद आंदोलन स्थगित करेंगे समाप्त नहीं करेंगे। मोर्चे का नेतृत्व कर रहे काॅ राकेश फगोडि़या, निशांत भाभू,दयाराम उलाणिया ने कहा की कल मोर्चे पर किसान नौजवान एकजुट होकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला दहन करेंगे किसानों ने कहा की एनएचआई व स्थानीय प्रशासन सरकार के दबाव में गुमराह करने का प्रयास ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे। आज मोर्चे पर अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी सिरसा के नेता राजकुमार सिंह पुरिया किसानों के बीच पहुंचे शेख पुरिया ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे संगठन किसान सभा के साथ-साथ जिले के तमाम जन संगठन जन संघर्षों को आगे बढ़ाते हुए मजबूती से लड़ेंगे इसलिए क्षेत्र के तमाम किसान नौजवान डटे रहें अंत में संघर्ष की निश्चित ही जीत होगी। आज मोर्चे पर काॅ राकेश फगोडिया,दयाराम उलाणिया, मोहन लाल भाभूं, महेंद्र पाल बिशनोई, मनप्रीत कंबोज, निशांत भाभूं, राजकुमार,अजय भाटी और अनेक किसान नौजवान उपस्थित रहे।

 
 
 

Commentaires

Noté 0 étoile sur 5.
Pas encore de note

Ajouter une note

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page