Breaking News
top of page

पति के इश्क के चक्करों ने टोटे-टोटे किया विवाहिता का दिल, हुआ कुछ ऐसा कि....


लुधियाना

: घर से झगड़ कर एक महिला जगरांव पुल पर पहुंच गई और पुल से नीचे ट्रेन के आगे कूदने के लगी, तो कुछ दूरी पर खड़े ट्रैफिक मुलाजिम ने उसे ऐसा करते देख लिया और तुरंत भाग कर महिला को पकड़ लिया। जिस कारण महिला की जान बच गई। फिर थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस और महिला के परिवार को बुलाया गया। जिसके बाद महिला को समझाबुझा कर परिवार के साथ वापिस भेज दिया गया।


जानकारी के मुताबिक महिला फील्ड गंज की रहने वाली रेखा है। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी उसका डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 6 महीने से अपने पति से अलग रह रही है। क्योंकि उसका किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। पीडि़ता ने बताया कि जब उसको पता लगा कि उसके पति सडक़ दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं तो वह हालचाल पूछने के लिए गई थी। जहां उसके पति ने उसके साथ दुव्र्यहार किया और उसे घर से भगा दिया। जिस वजह से वह काफी परेशान हो गई और आत्महत्या करने के नीयत से जगराओं पुल पहुंच गई। जहां ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम परमजीत सिंह ने उसे ऐसा करने से बचा लिया।


उधर, बहादुरी से महिला की जान बचाने वाले ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम परमजीत सिंह ने बताया कि वह जगरांव पुल चौक पर मौजूद था। इस दौरान उसने देखा की महिला पुल से नीचे की तरफ कूदने की तैयारी में है। इस दौरान वह पुल के ऊपर ही गिर गई। उसने देखा तो भाग कर गया और उस महिला को पकड़ लिया। फिर राहगिर महिलाओं की मदद से उसे टै्रफिक बुथ के अंदर ले गया। जहां उससे सारी बात सुनी और थाना पुलिस को सूचना दी।


Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page