पैट्रोल वाहनों का पंजीकरण 2023 से बंद, प्रशासन ने लिया ये फैसला
- News Team Live
- Sep 21, 2022
- 1 min read

चंडीगढ़ः
नगर प्रशासक ने चंडीगढ़ को मॉडल ई.वी. सिटी बनाने के लिए इलैक्ट्रिक वाहन नीति, 2022 को मंजूरी दे दी है। उक्त पॉलिसी पर मोहर लगने के बाद प्रशासन ने आने वाले 5 साल में दोपहिया वाहनों से लेकर कमिर्शियल वाहनों को शत प्रतिशत ई.वी. करने का फैसला किया है। इसके लिए प्रशासन ने पॉलिसी में हर साल कितने प्रतिशत वाहनों को इलैक्ट्रिक का पंजीकरण करना है, का पूरा ब्यौरा तैयार कर दिया है। वहीं प्रशासन ने फैसला किया है कि शहर में अब अगले साल यानी 2023 से पैट्रोल पर चलने वाले दोपहिया वाहनों का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। वहीं ई.वी. वाहनों को खरीदने वालों कापंजीकरण एवं रोड टैक्स आदि में छूट मिलेगी। ऐसे कहा जा सकता है कि शहर में जो भी ग्राहक ई.वी. दोपहिया वाहन खरीदेगा उसे पंजीकरण शुल्क और रोड टैक्स जो आमतौर पर 6 प्रतिशत लगता है, पूरी तरह माफ होगा। वहीं, उक्त वाहन को खरीदने और पंजीकरण होने के 15 दिन में प्रशासन की ओर से 15 से 30 हजार रुपए की सबसिडी वाहन की वॉटेज के अनुसार खाते में भेज दी जाएगी।
Comentarios