Breaking News
top of page

प्राइवेट स्कूल में ईद की नहीं थी छुट्टी ,छुट्‌टी के दिन भी खोला स्कूल स्कूल बस पलटी, 6 बच्चों की मौ#त :15 से ज्यादा घायल

Writer: News Team LiveNews Team Live



बहुत ही दुखद घटना.... बडी लापरवाही.... स्कूल बस पलटी, 6 बच्चों की मौत :15 से ज्यादा घायल ; इस प्राइवेट स्कूल में ईद की नहीं थी छुट्टी*

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आज गुरुवार की सुबह बच्चों से भरी प्राइवेट स्कूल की बस पलट गई। हादसे में 5-6 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 15 बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हादसे की वजह ओवरटेक बताया जा रहा है।

महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GL पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव उन्हानी के पास स्कूल बस ओवरटेक करते हुए अचानक पलट गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई

छुट्‌टी के दिन भी खोला स्कूल

सूचना पर लोग भी मौके पर इकट्‌ठे हो गए। कई बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। आज ईद पर सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुटि्टयां है। उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल ने छुट्‌टी नहीं की। बस में 35 बच्चे सवार थे

शिक्षा मंत्री बोलीं- अधिकारियों से बात कर रही हूं

हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने फोन पर कहा कि मैं DC और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात कर रही हूं। यह पूछने पर की क्या छुट्टी के दिन स्कूल लगने चाहिए तो उन्होंने कहा कि मैं सभी चीजों का पता लगा रही हूं। उसके बाद इस मामले में कुछ कहूंगी। थोड़ी देर के बाद घटनास्थल का दौरा भी करूंगी

बस का फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर

जानकारी के मुताबिक इस स्कूल बस के डॉक्यूमेंट भी कंप्लीट नहीं है। फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर दिखाया जा रहा है। इसके बाद भी स्कूल इस बस को चला रहा था।

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष का है स्कूल

कनीना में स्थित ये स्कूल करीब 22 साल पुराना है, जो 12वीं कक्षा तक संचालित है। इस स्कूल के मालिक राजेंद्र लोढ़ा हैं। जो विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से संबंध रखते हैं। वह नगर पालिका कनीना के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Comentários

Avaliado com 0 de 5 estrelas.
Ainda sem avaliações

Adicione uma avaliação

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page