Breaking News
top of page

बठिंडा ,जीजा ने मारी साले को गोली, हालत गंभीर

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live




गांव कोटश्मीर में घरेलू कलह के चलते जीजा ने साले को गोली मारकर गंभीर रूप में जख्मी कर दिया


बठिंडा


गांव कोटश्मीर में घरेलू कलह के चलते जीजा ने साले को गोली मारकर गंभीर रूप में जख्मी कर दिया। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार गगनदीप सिंह निवासी धन्न सिंह खाना की शादी गांव कोटश्मीर में हुई थी। उसी समय से उसका ससुराल परिवार के साथ कलह चल रहा है। शनिवार को आरोपी गगनदीप सिंह अपने एक साथी के साथ गांव कोटश्मीर गया। इस दौरान वह अपने साले लाभ सिंह की पेस्टीसाइड की दुकान पर चला गया, जहां दोनों का झगड़ा हो गया, इसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसैंसी हथियार से साले लाभ सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। उक्त घटना के बाद आस पास के लोगों व पारिवारिक सदस्यों ने जख्मी को बठिंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। थाना सदर के एस.एच.ओ. गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी गगनदीप सिंह निवासी धन्न सिंह खाना का अपने साले लाभ सिंह के साथ घरेलू कलह चल रहा था, जिसके चलते उसने उक्त वारदात को अंजाम दिया। फिल्हाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page