Breaking News
top of page

बड़ी खबर: गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, ये होगा डेरा प्रमुख का नया ठिकाना

Writer: News Team LiveNews Team Live

रोहतक:


डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को पैरोल मिल गई है। इस बार गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की जेल से बाहर रहेगा। राम रहीम को राजस्थान स्थित आश्रम में ले जाया जा सकता है। बता दें कि इस वर्ष राम रहीम दो बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुके हैं। इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद 17 जून को फिर से राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिस दौरान वे उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में रूके और सत्संग भी किया।राम रहीम के सुनारिया जेल वापिस जाने के 77 दिनों में हालात काफी बदल चुके हैं। उनकी दोनों बेटियां अमरप्रीत, चरणप्रीत और बेटा जसमीत अपने परिवार समेत विदेश जा चुके हैं। चुनाव में बढ़ेगी डेरा की भागीदारी

देशभर में रिक्त सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव की घोषणा के साथ-साथ निकट भविष्य में हिमाचल प्रदेश व गुजरात चुनाव को लेकर डेरा सच्चा सौदा की सरगर्मियां बढ़ सकती हैं। इन राज्यों में डेरा के कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़ भी राजनीतिक दलों के लिए चिंता का विषय हो सकती है।


Kommentare

Mit 0 von 5 Sternen bewertet.
Noch keine Ratings

Rating hinzufügen

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page