Breaking News
top of page

बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान की रक्षा के लिए करने होंगे सामूहिक प्रयास: अमित सिहाग




आज शहर कांग्रेस द्वारा स्थानीय गांधी चौक पर 75 वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कांग्रेस नेता इंद्र जैन ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन चुघ ने की, वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह व हलका डबवाली के विधायक अमित सिहाग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

                  कार्यक्रम के दौरान 31 वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज की सेवा करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।इस उपरांत डॉ केवी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव जैसे अनेक महान क्रांतिकारियों ने अपना योगदान दिया, जिसके बलबूते हमारा भारत आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि इसके बाद भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर ने देश का संविधान लिखा जिसमे सभी को बराबरी का दर्जा दिया गया, लेकिन मौजूदा सरकार धर्म जात-पात के नाम पर आपसी भाईचारे को खराब करने का काम कर रही है। 



            डॉ सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 चुनावी उत्सव का साल है, इसमें लोकसभा व विधानसभा के चुनाव आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान को खतरे में डालते हुए,जिस प्रकार से मौजूदा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का गलत प्रयोग करके लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है, उसके खिलाफ हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि प्रजातंत्र को खतरे में डालते हुए संविधान को कमजोर करने का काम करने वाली राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ हमें एकजुट होकर, अपने मत का सही उपयोग करते हुए उन्हें सत्ता से दूर करना चाहिए।

               विधायक अमित सिहाग ने कहा कि हमें देश की आजादी अनेकों कुर्बानियां देने के बाद मिली है अतः हमें देश की एकता और अखंडता के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समय की जरूरत है कि जो तख्ते धर्म जात-पात के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम एकजुट हो उनको करारा जवाब देने का काम करें। कार्यक्रम में मंच संचालन गुरदीप कामरा ने किया व ध्वजरक्षक की भूमिका विनोद बंसल ने अदा की। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता अमन भारद्वाज ने दी।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page