Breaking News
top of page

भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक में 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती पर मुहर लगाई


पंजाब में सीएम भगवंत मान की पहली कैबिनेट तैयार होते ही पहली बैठक हुई। इस पहली बैठक में कैबिनेट ने तत्काल 25 हजार पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी। शनिवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की मौजूदगी में पंजाब भवन में विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। भगवंत मान कैबिनेट की पहली बैठक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ में भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक में 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती पर मुहर लगाई गई। पंजाब के बोर्डों, निगमों और सरकारी कार्यालयों में खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी गई है। साथ ही सरकार ने तीन महीने के लिए सरकार के खर्च का बजट लेने का ऐलान किया है। इसके अलावा अनुपूरक अनुदान को भी मंजूरी दी गई है। सीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट ने कुल 25 हजार सरकारी नौकरियां में भर्ती को मंजूरी दी है। जिसमें पंजाब पुलिस विभाग में 10 हजार और अन्य सरकारी विभागों में 15 हजार की भर्ती होगी।

शनिवार को राज्यपाल ने राज भवन में भगवंत मान कैबिनेट के 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई। समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी और बेटा भी पहुंचे। इससे पहले 10 मार्च को हुए चुनाव परिणामों में पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की थी।

इन 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

इसके बाद भगवंत मान ने 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जिसके बाद अब 19 मार्च को उनके कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, विजय सिंगला, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर, लाल चंद कटारुचक और हरजोत सिंह बैंस ने शपथ ली।

Comentários

Avaliado com 0 de 5 estrelas.
Ainda sem avaliações

Adicione uma avaliação

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page