भाजयुमो सिरसा जिला प्रभारी नेहा धवन ने किया डबवाली व कालांवाली का दौरा
- News Team Live
- May 17, 2022
- 2 min read

डबवाली।
भारतीय जनता युवा मोर्चा सिरसा की जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री हांसी से एडवोकेट नेहा धवन ने अपने दो दिवसीय जिला प्रवास केदौरान डबवाली व कालांवाली में कार्यकर्ताओं से भेंट की। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मेहता भी उनके साथ थे। इस मौके नेहा धवन ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रम 8 साल 100 से संपर्क के तहत चाय पर चर्चा की। इससे पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजयंत शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चाणक्य शर्मा व उनकी युवा टीम ने चौटाला रोड स्थित एक निजी सभागार में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। वहीं युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेहा धवन को पगड़ी पहना, शॉल व मोमेंटो भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लगन, मेहनत और त्याग की भावना से ही हम संगठन को ताकत दे सकते हंै। युवा देश का आधार हंै। युवाओं में ऊर्जा है, वह भाजपा जैसे संगठन के साथ जुड़कर राष्ट्रहित में लगेगी। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन व युवा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा के नेतृत्व में जो भी कार्य युवा मोर्चा को मिले उन्हें हमें अपनी पूरी निष्ठा, ईमानदारी से निभाना चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर पर कम से कम 10 युवा साथियों को जोडऩे के लिए प्रेरित करते हुए 29 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली का निमंत्रण दिया। जिलाध्यक्ष विजयंत शर्मा ने अपने संबोधन में युवा मोर्चा की ओर से किए गए कार्यक्रमों के बारे में उपस्थिति को अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाते हुए रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम 8 साल 100 से संपर्क अभियान के दौरान प्रभारी नेहा धवन ने डबवाली व कालांवाली में संपर्क अभियान भी चलाया। इस दौरान जहां उन्होंने पुनीत कंसल महामंत्री युवा मोर्चा मंडल डबवाली, निशा ग्रोवर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा डबवाली, संजय खनगवाल जिला सचिव अनुसूचित मोर्चा, राजन टक्कर पूर्व प्रवक्ता युवा मोर्चा डबवाली के आवास पर चाय पर चर्चा की। वहीं, संदीप कौशल जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के यहां रात्रि भोज किया। जबकि प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चाणक्य पारीक के यहां नाश्ता किया। इस मौके युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र बांसल, निवर्तमान पार्षद अंजू बाला सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाचार से संबंधित फोटो साथ संलग्न है।
Comentários