Breaking News
top of page

भारत माता के जयकारों के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर लहराया तिरंगा

Writer: News Team LiveNews Team Live

डबवाली। डबवाली के राजीव नगर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में वीरवार को मिशन केजरीवाल फॉर पीएम 2024 के पंजाब प्रदेश के प्रधान दर्शन सिंह संरा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म अदा की गई। यह जानकारी देते हुए पंजाब प्रदेश के प्रधान दर्शन सिंह संरा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के नैशनल संयोजक राजू मोर्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. अशोक तंवर व महासचिव परमिंद्र सिंह तूर के दिशा-निर्देश आज आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर आप नेत्री सुमन सचदेवा, अमित चावरिया, नवनीत कनवारिया,संजय मिढ़ा, विनय गोयल, जितेंद्र सिंगला, राजा संरा,विजय कुमार शर्मा, नरेंद्र सिंह पन्नीवाला मोरिका, गुरजंट सिंह, बाग सिंह, महेंद्र सिंह मांगेआना, सेवक सिंह, हरजीत सिंह व बग्गा सिंंह सांवतखेड़ा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। संरा ने बताया कि सभी ने मिलकर पुष्प वर्षा के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया और भारत माता की जय के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए दर्शन सिंह सरां ने कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा हमारी आन बात और शान है। उन्होंन कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देशपे्रम का प्रतीक है औ इसके लिए जान भी न्यौैछवर करने को हर व्यक्ति तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि अपनी आन-बान और शान को बनाए रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page