Breaking News
top of page

भारत विकास परिषद ने हवन यज्ञ के साथ किया नव सम्वत 2079 का शुभारंभ

-परिवार मिलन समारोह में भाविप के पदाधिकारियों व नए सदस्यों को दिलाई शपथ

डबवाली

भारत विकास परिषद द्वारा शनिवार को नव सम्वत 2079 का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। परिषद सदस्यों ने आर्य समाज यज्ञ शाला में हवन करते हुए आहुतियां डाली व सबके लिए सुख स्मृद्धि की कामना की। इसके अलावा लवकुश पार्क में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री सतपाल जग्गा, सचिव भजन मैहता, सुभाष मैहता, एडवोकेट गुरदित्त दुरेजा, सुनील जिंदल, आढ़ती टीकम चंद जग्गा, ओमप्रकाश मैहता मौजूद थे।


वहीं, भारत विकास परिषद का परिवार मिलन समारोह गत रात्रि पंचवटी रिसोर्ट में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों के समक्ष ज्योति प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद भाविप डबवाली शाखा की अध्यक्षा सुनीता जग्गा, सचिव भजन मैहता, कोषाध्यक्ष उग्रसेन गर्ग, अन्य पदाधिकारियों व संस्था के नए बने सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मंच संचालन वेद प्रकाश भारती ने बखूबी ढंग से किया।

उन्होंने बीच-बीच में हिंदु संस्कृति पर आधारित सवाल भी पूछे व सही जवाब देने वालों को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री सतपाल जग्गा ने भारत विकास परिषद की राष्ट्र व प्रांत स्तर पर चल रहे प्रकल्पों व अन्य सामाजिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सचिव भजन मैहता ने डबवाली शाखा की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व आगामी गतिविधियों के बारे में बताया। समारोह में महिलाओं व बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर व अन्य मनोरंजक गेम्स करवाई गई। नवप्रगति स्कूल के छात्रों ने भंगड़े की शानदार प्रस्तुति से रंग जमा दिया। आर्यन दुरेजा ने देश भक्ति गीत सुनाकर समां बांध दिया। अध्यक्षा सुनीता जग्गा ने समारोह में शामिल सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

 
 
 

Comentarios

Obtuvo 0 de 5 estrellas.
Aún no hay calificaciones

Agrega una calificación

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page