Breaking News
top of page

यूथ ट्रस्ट द्वारा चौहान नगर में कार्यक्रम का आयोजन कर संस्था का स्थापना दिवस मनाया

Writer: News Team LiveNews Team Live

डबवाली

सामाजिक संस्था यूथ ट्रस्ट द्वारा चौहान नगर में कार्यक्रम का आयोजन कर संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में थाना शहर प्रभारी शैलेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने यूथ ट्रस्ट प्रधान भारत नाहर व अन्य पदाधिकारियों के साथ केक काटकर सभी को संस्था के स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।


इस मौके पर संबोधन में शैलेंद्र कुमार ने यूथ ट्रस्ट द्वारा नशा मुक्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी को भी क्षेत्र में नशे की बिक्री के बारे में पता चले तो उस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें अथवा यूथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बताएं ताकि वे पुलिस का सहयोग लेकर नशा तस्कर की धरपकड़ करवा सकें। इसके अलावा जो नशे से पीड़ित लोग हैं उन्हें भी नशा मुक्ति केंद्र में ले जाकर इलाज करवाएं ताकि वे नशे की जकड़ से बाहर आ सकें। उन्होंने कहा कि यूथ ट्रस्ट संस्था से जुड़े युवाओं ने पिछले एक वर्ष के दौरा सराहनीय कार्य करते हुए चौहान नगर क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहने में अहम भूमिका निभाई है। यदि आमजन इस प्रकार से नशे की रोकथाम के अभियान में पुलिस का सहयोग करे तो नशा माफिया की कमर जल्द तोड़ी जा सकती है। उन्होंने वार्डवासियों को यूथ ट्रस्ट संस्था का बढ़चढ़ कर सहयोग करने की अपील की।

संस्था प्रधान भारत नाहर ने बताया कि चौहान नगर क्षेत्र में नशा माफिया की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए एक वर्ष पूर्व यूथ ट्रस्ट की स्थापना की गई थी। क्षेत्र के युवाओं नेे एकजुट होकर नशे के खिलाफ बिगुल बजाया और एक वर्ष के दौरान नशे की बिक्री करने वाले अनेक आरोपियों की धरपकड़ करवाई गई। इसके परिणाम स्वरूप पूरे वार्ड 20 व आसपास के क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है। युवाओं को भी लगातार नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह नशा विरोधी अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। इस दौरान तरसेम बरजोत, मुखपाल मल ने भी विचार रखे व संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया व इससे संबंधित विभिन्न तस्वीरों को बड़ी स्क्रीन पर भी दिखाया गया। साथ ही शहीद-ए-आजम भगत सिंह पर आधारित फिल्म भी आमजन को स्क्रीन पर दिखाई गई। इस मौके पर सिकंदर लाल को यूथ ट्रस्ट का उपप्रधान बनाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में हरबंस नाहर, प्रह्लाद राय, सुनील कुमार, सुखदेव सिंह, पूर्ण आदि वार्डवासियों के अलावा संस्था सदस्य सोनू नाहर, मंगजीत लालका, बलराम लालका, अर्जुन अठवाल, सोनू मेहरा, दीपक कुमार, साहिल नाहर, राहुल नाहर, आशु मैहता, शुभम कुमार, साहिल कुमार, शंकर बरजोत, रीगन अठवाल, रजत मैहता, गगन मैहता, शिवजीत, कृष्ण, कर्ण, विकास नाहर, अमनदीप, हरप्रीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page