Breaking News
top of page

रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मासिक बैठक, कर्मचारियों ने अपनी मांगों व सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live

डबवाली

रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मासिक बैठक शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में प्रधान सुखवंत सिंह चीमा की अध्यक्षता में हुई। इसमें रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपनी मांगों व सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की। इसके अलावा संघ का सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया ताकि अधिक से अधिक रिटायर्ड कर्मचारियों को संघ का सदस्य बनाया जा सके। बैठक में यह भी फैंसला लिया कि 16 सितंबर को सिरसा में जिला शिक्षा अधिकारी व सिविल सर्जन के कार्यालय के बाहर दिए जाने वाले धरने में डबवाली से भी अधिक से अधिक रिटायर्ड कर्मचारी भाग लेंगे व जिला शिक्षा अधिकारी तथ सिविल सर्जन के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी भेजेंगे।


इस संबंध में प्रधान सुखवंत सिंह चीमा ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारियों की मांग है कि सरकार 65 वर्ष की आयु होने पर रिटायर्ड कर्मचारियों की बेसिक पैंशन में 5 प्रतिशत, 70 वर्ष की आयु होने पर 10 प्रतिशत व 75 वर्ष की आयु होने पर 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करे। कैशलेस मेडिकल सुविधा व 3 हजार रुपए मासिक मेडिकल भत्ता दिया जाए। फैमिली पेंशनर्स को भी एलटीसी दी जाए। कम्युटेशन की कटौती 15 वर्ष की बजाय 10 वर्ष की जाए। पैंशनर्स की मृत्यु के उपरांत यदि आश्रित पहले से बुढ़ापा पैंशन भी ले रहा है उसकी रिकवरी न की जाए। स्वास्थ्य, शिक्षा व परिवहन व्यवस्था सरकारी स्तर पर सुदृढ़ की जाए। हरियाणा में चलने वाली सभी बसों में वरिष्ठ नागरिकों से आधा किराया लेने की आयु को 65 वर्ष से कम कर 60 वर्ष किया जाए। इस अवसर पर निर्मल सिंह सुंधा, हरबंस सिंह पटवारी, कैशियर उग्रसेन गर्ग, सुरजीत सिंह बरजोत, जगरूप सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, गुरतेज सिंह, कुलदीप सिंह पटवारी, वेद प्रकाश, श्योकरण, शविंद्र सिंह बराड व अजायब सिंह सहित अन्य रिटायर्ड कर्मचारी मौजूद थे।




Comentários


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page