Breaking News
top of page

लव मैरिज कर चुके लड़की के परिजनों ने लड़के पक्ष से मांगी 1 करोड़, युवक को जान से मारने की दी धमक

Writer: News Team LiveNews Team Live

पानीपत:

हरियाणा के पानीपत से एक अनोखा मामला निकलकर सामने आया है,जहां लड़की के मायके वालों ने ससुराल पक्ष से एक करोड़ की डिमांड की है। उनका कहना तभी दोनों की शादी करवाएंगे। लड़का और लड़की ने दोनों ने पहले से ही लव मैरिज कर लिया है। यह बात सभी से छिपाया था। इस बारे में जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने फिर से शादी करने के सहमति जताई है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो लड़की वाले युवक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

बता दें कि रामनगर का रहने वाला अमन ने बताया कि उसने तलावर निवासी प्रकाश नगर में कुछ महीने पहले नेहा नाम की लड़की से मंदिर में शादी कर ली। इस बारे में दोनों के परिजनों को पता चला तो एक होटल में मिले और रस्म की तैयारी में जुट गए। इस दौरान लड़की के पिता ने कहा कि यह शादी तभी होगी, जब लड़के पक्ष के तरफ से एक करोड़ रुपए मिलेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह झूठे केस में फंसा देंगे। इस मामले को लेकर युवक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी में है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page