Breaking News
top of page

शिक्षा मंत्री का बयान, कंप्यूटर अध्यापकों को मिलेगा दीवाली का तोहफा

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live

लुधियाना


पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज यहां कहा कि पिकटस सोसायटी के अंतर्गत कार्यरत रैगुलर कंप्यूटर अध्यापकों की जायज़ मांगों को जल्द पूरा करते हुए उन्हें दीवाली का तोहफा दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंजाब राज्य में मौजूदा समय 6640 कंप्यूटर अध्यापक सेवा निभा रहे हैं, जिनकी सेवाओं को सरकार द्वारा 2011 में रेगुलर कर दिया गया था। बैंस ने कहा कि कंप्यूटर अध्यापकों की कुछ बहुत ही जायज़ मांगें उनके ध्यान में आईं थीं, जिसके संबन्ध में उन्होंने एक अर्ध सरकारी पत्र पंजाब राज्य के वित्त मंत्री को लिखा है, जिसमें कंप्यूटर अध्यापकों की लम्बित मांगों को जल्द पूरा करने की सिफ़ारिश की गई है। बैंस ने बताया कि कंप्यूटर अध्यापकों की मुख्य माँगों में सी.एस.आर. रूल्स को लागू करवाना और छठे पे कमीशन के लाभ देना है। वहीँ दूसरी तरफ कंप्यूटर अध्यापक कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष परमवीर सिंह पम्मी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला सराहनीय है।


Comments


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page