सरदार प्रकाश सिंह बादल का निधन हमारे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति: अभय सिंह चौटाला
- News Team Live
- Apr 26, 2023
- 2 min read
इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की जिला स्तरीय बैठकें और परिवर्तन पदयात्रा के कार्यक्रमों को बुधवार और वीरवार 2 दिन के लिए किया गया स्थगित

चंडीगढ़
पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक प्रकट करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बादल साहब किसानों के मसीहा और राजनीति के पुरोधा थे उनका निधन न केवल हमारे परिवार के लिए बल्कि किसानों और समूचे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमारे परिवार के मुखिया थे। उनके निधन से मन बेहद व्यथित है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 दशकों से सरदार प्रकाश सिंह बादल का हमारे परिवार से अटूट रिश्ता रहा है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वो परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और इस दुख की घड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता सरदार प्रकाश सिंह बादल परिवार के साथ खड़ा है। इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और वो स्वयं कल बादल साहब को श्रद्धांजलि देने पहुँच रहे हैं।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस दुखद घटना के चलते इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की जिला स्तरीय बैठकें और परिवर्तन पदयात्रा के कार्यक्रमों को बुधवार और वीरवार 2 दिन के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल ने सदैव ही किसान, मजदूर, दलित एवं वंचित वर्ग की भलाई के लिए काम किए। उन्होंने कहा कि उनके दादा चौधरी देवी लाल और सरदार प्रकाश सिंह बादल ने मिलकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए लंबा संघर्ष किया। आपातकाल के दौरान उनके दादा चौधरी देवीलाल और सरदार प्रकाश सिंह बादल 19 महीने तक जेल में रहे।
Comments