Breaking News
top of page

सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न :- SKS


कल दिनांक 8 जनवरी 2023 को दोपहर 12:00 बजे से 5:00 बजे तक पटवार भवन सिरसा में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सिरसा का त्रिवार्षिक चुनाव व जिला प्रतिनिधि सम्मेलन हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ राज्य महासचिव मास्टर प्रभु सिंह व अध्यक्ष अशोक कुमार पटवारी की देखरेख में संपन्न हुआ ! सम्मेलन में सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज, रेवनयू पटवार, नहर पटवारी, हेमसा, सिविल हॉस्पिटल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, नगर पालिका, AHPCWD, हरियाणा मैकेनिकल वर्कर, पैक्स विभागीय यूनियन मौजूद रही ! जिसमें चुने गए पदाधिकारी :- जिला प्रधान सोहन सिहं रंधावा, जिला सचिव रमेश कुमार सैनी, जिला वरिष्ठ उपप्रधान मदनलाल खोथ, जिला प्रेस सचिव राजेश भाकर व जिला प्रेस सचिव व रोडवेज प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, उपप्रधान कृष्णा देवी व सुमित्रा देवी, जिला सहसचिव सुभाष ढाल, जिला कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शास्त्री, संगठन सचिव राजेश कुमार, ऑडिटर मास्टर वीर सिंह चुने गए!


इस मौके पर बिजली बोर्ड से राज्य उपप्रधान अविनाश कंबोज व प्रधान रोहताश कुमार शर्मा, पटवार व कानूनगो एसोसिएशन से प्रधान कानूनगो लाभसिंह, प्रधान हरीश कुमार, अध्यापक संघ से जिला प्रधान गुरमीत सिंह व जिला प्रेस सचिव कृष्ण कुमार कायत, रिटायर्ड कर्मचारी नेता किशोरी लाल मेहता, प्रेम कुमार मेहरा, डबवाली ब्लॉक प्रधान राहुल शर्मा, उपप्रधान नोमिस बिश्नोई, शारीरिक शिक्षक समिति 2010 से जिला प्रधान कुलवंत सिंह, पीटीआई रविराज सिंह, रमेश कंबोज, यशपाल संधा, विनोद भट्टी, नगर पालिका से नेता संजय कुमार, मनजीत कौर, राजो देवी, स्वास्थ्य विभाग से उपप्रधान अमित कुमार पैक्स से नेता कृष्ण कुमार व सिरसा जिला के सभी ब्लॉको के प्रधान व सचिव व कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page