Breaking News
top of page

साले को गोली मारने वाले जीजा व उसके भाई पर पर्चा

Writer: News Team LiveNews Team Live

बठिडा

जिले के गांव कोटशमीर में घरेलू झगड़े के चलते एक व्यक्ति ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने ही ससुराल जाकर अपने सगे साले को जान से मार देने की नीयत से गोली मार दी। हालांकि, गोली व्यक्ति के कंधे पर लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वह सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।

मामले में थाना सदर बठिडा पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयान दर्ज कर आरोपित जीजा व उसके भाई के खिलाफ इरादा ए हत्या और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपित भाई अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थाना सदर बठिडा पुलिस को शिकायत देकर लाभ सिंह निवासी कोटशमीर ने बताया कि उसका अपने जीजा गगनदीप सिंह के साथ किसी घरेलू बात को लेकर विवाद चल रहा है। उसी विवाद की रंजिश के चलते बीती 20 अगस्त को आरोपित व उसका जीजा गगनदीप सिंह व उसका भाई अमनदीप सिंह निवासी गांव धन सिंह वाला उसके घर गांव कोटशमीर आए और उसे जान से मार देने की नीयत से उसपर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिग कर दी। घटना में एक गोली उसके कंधे में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपित गगनदीप सिंह व उसका भाई अमनदीप सिंह मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिडा में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने आरोपित भाइयों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page