Breaking News
top of page

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर SSP ने जारी किया बयान

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live

मानसा

बहुचर्चित सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड में बेशक कुछ व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बाद नए व्यक्तियों का नाम सामने आ रहा है लेकिन जिला पुलिस मुखी गौरव तूरा द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से सुचेत रहने व गुरेज करने की सलाह दी है। पुलिस मुखी का दावा है कि सिद्धू मूसेवाला परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मानसा व पंजाब भर की पुलिस दिन रात लगी हुई है।


एस.एस.पी. गौरव तूरा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड के बाद डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव द्वारा बनाई गई सिट में कुछ अफसरों, जिसमें ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान, आई.जी. जसकरन सिंह, ए.आई.जी. गुरमीत सिंह चौहान को शामिल किया गया है जबकि वह और मानसा के अन्य अधिकारी बतौर पुलिस ओहदे के तौर पर सिट में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जो थाना सिटी 1 मानसा के मुखी की बदली को लेकर मूसेवाला कांड जांच अफसर बदलने की अफवाह फैली है उससे इसका कोई लेना देना नहीं। वह एक रूटीन की बदली है। इससे इस कत्ल कांड के संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए कुछ व्यक्तियों के आधार पर कत्ल वाले दिन कुछ व्यक्ति गांव ख्याला में रूके होने की बात कही गई। इसमें मानसा पुलिस की लापरवाही सामने आई है।


गौरव तूरा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला एक अंधा कत्ल केस था। कातिल कहीं छिपे हो सकते हैं। जब उनकी पहचान ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी आरोपी भी पुलिस की गिरफ्तारी में होंगे व जो विदेशों में बैठे हैं, उनको पकड़ कर लाने के लिए भी पुलिस कार्रवाई जारी है। जिला पुलिस मुखी गौरव तूरा ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू को मिली धमकी संबंधी पुलिस द्वारा इस ई-मेल को गूगल के जरिए जांचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के अभिभावकों की सुरक्षा पहले दिन से ही बढ़ाई हुई है। उधर पता चला है कि कारोबार को लेकर सिद्धू मूसेवाला के अभिभावक विदेश चले गए हैं। वह गत दिवस घर से गए हैं व उनकी वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वैसे उनके विदेशी दौरे बारे पुष्टि बलकौर सिंह के बड़े भाई चमकौर सिंह सिद्धू द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों जल्दी ही वापस आएंगे।



Comments


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page