सिसोदिया-जैन का इस्तीफा मंजूर, दिल्ली सरकार में महिला मंत्री की एंट्री...
- News Team Live
- Mar 1, 2023
- 1 min read

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को मजूर कर लिया है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में नियुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नाम उपराज्यपाल को भेजे हैं। अगर आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नामों को मंजूरी मिल जाती है तो केजरीवाल सरकार में महिला मंत्री की एंट्री हो सकती है।
केजरीवाल की कैबिनेट में इससे पहले किसी भी महिला को जगह नहीं मिली है। अगर आतिशी के नाम पर मुहर लग जाती है तो वे केजरीवाल सरकार में पहली महिला मंत्री होंगी। बता दें कि सत्येंद्र जैन बीते कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद है, इसके अलावा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली सरकार ने अपना बजट भी पेश करना है इसलिए केजरीवाल जल्द से जल्द अपनी कैबिनेट का विस्तार करना चाहते हैं।
Comentarios