Breaking News
top of page

हत्या का मामला:आठ साल से रिलेशनशिप में रह रहे युवक के मर्डर केस में 5 लोग काबू

Writer: News Team LiveNews Team Live

डबवाली

शहर के वार्ड नंबर 7 प्रेम नगर में पीछे 8 साल से रिलेशनशिप में रह रहे एक 40 वर्षीय युवक के मर्डर मामले में पुलिस ने 20 दिन बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपियों में 2 महिलाओं के साथ 2 युवक और एक नाबालिग भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए आरोपियों सरोज पत्नी दर्शन सिंह व बाॅबी पुत्र दर्शन सिंह निवासी प्रेम नगर वार्ड नंबर 7 मंडी डबवाली, पूनम निवासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा पंजाब व रिंकू पुत्र सतवीर सिंह निवासी रविदास नगर मंडी डबवाली के रूप में हुई है। शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बीती 10 मई को शहर वार्ड नंबर 7 प्रेम नगर में 40 वर्षीय सिकंदर उर्फ नोलिया निवासी वार्ड नंबर 16 जो सरोज पत्नी दर्शन सिंह के साथ पीछे 8 सालों से रिलेशनशिप में रह रहा था इसकी घर में नशे को लेकर मारपीट कर चाकू घोपकर हत्या कर दी थी।

जिसके बाद शहर थाना पुलिस ने आरोपी सरोज पत्नी दर्शन सिंह व उसके बेटे बाॅबी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि 4 आरोपियों को डबवाली कोर्ट में पेश किया गया और नाबालिग युवक को जुवेलाइन कोर्ट सिरसा में पेश किया गया है। आरोपी बाॅबी का एक दिन का रिमांड लिया गया है जिसमें रिमांड अवधि के दौरान चाकू व अन्य हथियार बरामद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें और भी आरोपी हैं जिनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।

Commentaires

Noté 0 étoile sur 5.
Pas encore de note

Ajouter une note

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page