Breaking News
top of page

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा का इस्तीफा

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live

2 दिन पहले सोनिया गांधी से मुलाकात करके पद छोड़ने की पेशकश की थी, हुड्‌डा ग्रुप चाहता है प्रधान बनना


सोनीपत : पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में भी उठा पटक के संकेत मिलने लगे हैं। सूचना आ रही है कि हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार हे, लेकिन बताया जा रहा है कि शैलजा ने शनिवार को कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश कर दी थी।

बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी जोरों पर है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में संतुलन साधने के लिए पूर्व सांसद कुमारी शैलजा को प्रधान की कुर्सी पर बैठाया गया था। पंजाब और यूपी चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस में भी हलचल तेज है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ग्रुप कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष पद अपने पाले में करने के लिए लॉबिंग में लगा है। राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के लिए जोर आजमाइश हो रही है।


תגובות


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page